ठेका मुलाजिमों ने की बैठक
ठेका मुलाजिम मोर्चा पंजाब की ओर से मुलाजिम मांगाें को लेकर बैठक की गई। बैठक के दौरान मोर्चा के राज्य नेता जगरूप सिंह लहरा, शेर सिंह खन्ना, वरिंदर सिंह मोमी, रेशम सिंह गिल्ल, गुरविंदर सिंह, राजेश कुमार व गुरप्रीत सिंह गुरी ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ठेका मुलाजिमों को पक्का करने और घर घर नौकरी देने का वायदा कर सत्ता में आई थी। परंतु तीन साल के बाद भी मुलाजिमों को पक्का नहीं किया। मुलाजिमों की मांगाें को लेकर 16 अप्रैल को मोर्चे के बैनर तले समूह विभागों के कच्चे मुलाजिम पटियाला में एक दिवसीय हड़ताल करके परिवारों और बच्चों के सहयोग से राज्य स्तरीय रैली करके मोती महल की तरफ रोष मार्च करेंगे। इस मौके पर जगसीर सिंह, भगत सिंह, खुशदीप सिंह, जगजीत बराड, कमल कुमार, मनिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।