पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेत में लगे ट्रांसफार्मरों से तांबा व तेल चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरनाला| थाना महलकलां अधीन पड़ते गांव छीनीवाल कलां में गत रात किसानों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से तेल व तांबा चोरी कर लिया। किसान सुखदेव सिंह, लाभ सिंह, सग्ग[ सिंह व प्यारा सिंह आदि ने बताया कि गांव छीनीवाल कलां से गहल को जाते संपर्क मार्ग पर किसानों के खेत में लगे सरकारी ट्रांसफार्मरों को तोड़फोड़ कर चोर तेल व तांबा चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इसी तरह ही किसान सुखदेव सिंह छीनीवाल कलां, नंबरदार गुरप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, अवतार सिंह, गुरजंट सिंह छीनीवाल कलां के खेत में लगे ट्रांसफार्मरों से तेल व तांबा चोरी कर लिया गया। किसानों ने कहा कि ट्रांसफार्मर से चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। इस संबंधी पुलिस को कार्रवाई तेज कर चोरों को गिरफ्तार करना चाहिए।
खबरें और भी हैं...