पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सावधानियां बरतकर बचा जा सकता है कोरोनावायरस से : डाॅ.औलख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सब डिवीजनल अस्पताल तपा में कोरोनावायरस के लक्षणों, इससे बचाव और परहेज के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सीनियर मेडिकल अफसर डाॅ.जसबीर सिंह औलख ने बताया कि कुछ सावधानियों के साथ कोरोनावायरस से बचा जा सकता है। कोई भी व्यक्ति जो पिछले दिनों में चीन या वायरस प्रभावित इलाके दौरे पर गया या संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया है, परिवारों के साथ संबंध रखकर उनकी सेहत पर रोजमर्रा की लगातार नजर रखी जा रही है। उनको यह भी कहा जा रहा है कि यदि बीमारी के लक्षण नहीं हैं, तो भी दो हफ्ते घर से बाहर या लोगों के संपर्क में न जाएं। डाॅ.जसबीर सिंह औलख ने बताया कि कोरोनावायरस बीमारी के लक्षणों, इससे बचाव और परहेज के बारे में लोगों को गांव-गांव जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता के लिए पोस्टर व पंफलेट बांटे जा रहे हैं और एहतियात के तौर पर अस्पताल में अलग आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि वायरस संबंधित अफवाहों से बचा जाए और भीड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज किया जाए। ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर गौतम रिशी ने बताया कि इस वायरस के मुख्य लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, थकावट, सरदर्द और निमोनिया होना है। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत माहिर डाॅक्टर से इलाज करवाना चाहिए। किसी और व्यक्ति में यह लक्षण हों तो उससे एक मीटर से अधिक की दूरी बनाकर रखें। खांसी या छींकते समय पर नाक और मुंह रुमाल के साथ अच्छी तरह ढंककर रखें। हाथ मिलाने से परहेज किया जाए। अपने हाथों को दिन में कई बार अच्छी तरह साबुन और साफ पानी के साथ धोते रहें। पौष्टिक भोजन का सेवन किया जाए, जिसके साथ रोगों के साथ लड़ने की शक्ति में विस्तार हो। मांस-अंडे पूरी तरह पकाकर ही खाए जाएं।

खबरें और भी हैं...