एसएसडी काॅलेज में विद्यार्थियों को कोरोनावायरस की दी जानकारी
कोरोनावायरस के बारे में बच्चों को जानकारी देने के लिए एसएसडी काॅलेज में सेमिनार करवाया गया। कार्यकारी प्रिंसिपल लाल सिंह ने कहा कि हमें इस बीमारी संबंधित चौकन्ने रहना चाहिए। लापरवाही से यह बीमारी ज्यादा फैलती है, इसलिए हमें इस बीमारी से बचने के लिए लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वाइस प्रिंसिपल भारत भूषण ने कहा कि संतुलन हमारी जिंदगी का मुख्य अंग होना चाहिए क्योंकि कुदरत का सीधा सबंध मानवीय जीवन के साथ है। जब मानव कुदरत से टूट जाता है तो मानव कई तरह के हादसों का शिकार हो जाता है। यह जानलेवा बीमारियां भी इन कुदरती कारणों में से एक हैं। कालेज की डीन नीरज शर्मा ने भी बच्चों को गहराई में बच्चों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए। इस मौके कालेज के कोआर्डिनेटर मनीष दत्त शर्मा ने भी बच्चों को जागरूक करने के लिए कोरोनावायरस से बचने के कई तरीके बताए। इस मौके कालेज का समूह स्टाफ और नान टीचिंग स्टाफ मौजूद था।
सेमिनार में विद्यार्थियों को जानकारी देते कालेज के प्रबंधक।