पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोनावायरस के लक्षण और बचाव संबंधी किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मूनक| सरकारी अस्पताल में लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव सबंधी जागरूक करने के लिए एसएमओ डॉ. राजेश कुमार की अगुवाई में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. लवराज पवार, डॉ. पावेल मालवा, हरदीप जिंदल, अशोक कुमार और सुखदेव सिंह ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि जागरूकता और सावधानियों को अपनाकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों को भीड़ वाले स्थान पर न जाने, हाथ न मिलाने, छींकते या खांसते समय मुंह पर रूमाल रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गुरसेवक सिंह, हरभजन सिंह, गुरबचन सिंह, संजय बांसल, सतीश सैणी, राजीव शर्मा, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...