- Hindi News
- National
- Sangrur News Daftary Employees Union Today Will Encircle Education Minister Singla
दफ्तरी कर्मचारी यूनियन अाज घेरेंगे शिक्षा मंत्री सिंगला की कोठी
दफ्तरी कर्मचारी यूनियन पंजाब 14 मार्च को शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव करेगी। यूनियन के प्रधान विकास कुमार, उप-प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग में लंबे समय से काम करते दफ्तरी मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए सरकार टालमटोल की नीति अपना रही है। कांग्रेस सरकार ने वादा किया था कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत काम करते अध्यापकों को तो पक्का कर दिया है, परंतु अध्यापकों से पहले से काम कर रहे दफ्तरी कर्मचारियों को छोड़ दिया है। 14 मार्च को यूनियन सदस्य परिवार और रिश्तेदारों को साथ लेकर शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव करेंगे।