- Hindi News
- National
- Sangrur News Daman Thind Bajwa Appointed As Secretary Of Indian National Youth Congress
दामन थिंद बाजवा इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस की सचिव नियुक्त
कांग्रेस हाईकमान की ओर से सुनाम क्षेत्र की हल्का इंचार्ज दामन थिंद बाजवा को इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस की सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके दामन थिंद बाजवा पार्टी हाईकमान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ही पार्टी की बेहतरी के लिए तनदेही व ईमानदारी से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पार्टी वर्कर के साथ खड़ी हैं। कांग्रेस पार्टी में हर मेहनती वर्कर को पूरा मान सम्मान मिलता है। मौके पर नवदीप तोगावाल, बबलू सिंगला, विजय गोयल, मेला सिंह, गुरसेवक सिंह, विक्की, सूरजभाण बबली ढंडरीयां, प्रीतम सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह, मलखा सिंह कुनंरा आदि उपस्थित थे।