200 छात्रों को वितरित की डिग्रियां
लहरागागा|गुरु तेग बहादुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन लेहल खुर्द और एसएस जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन मानसा का 14वां डिग्री वितरण समरोह करवाया गया। जिसमें सेशन 2016-17 और 2017-18 बीएड, एमएड के 200 छात्रों को डिग्री वितरित की। कॉलेज चेयरमैन राजेश कुमार भोला ने कॉलेज के बारे में जानकारी दी।