पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) की बैठक गुरुद्वारा सचखंड साहिब में हुई। बैठक के दौरान किसानों के अहम मसलो संबंधी विचार-विमर्श किया गया। ब्लॉक प्रधान जसवंत सिंह तोलावाल ने कहा कि कैप्टन सरकार ने चुनावों से पहले किसानों से वायदा किया था कि उनकी सरकार आने पर किसानों को पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। परंतु अभी तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यूनियन कर्ज मुक्ति को लेकर संघर्ष करेगी। इस मौके पर पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि समूह किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए। इस मौके पर दरबारा सिंह, रामशरण सिंह, गुरभगत रामपुरा, महिंदर नमोल, गोबिंद सिंह, रामपाल सुनाम मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...