नंबरदारों के मान भत्ते में बढ़ोतरी करने की मांग
संगरूर|सट्टा बाजार में स्थित गुरुद्वारा सिंह साहिब में नंबरदारों की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाब सरकार से नंबरदारों के मान भत्ते में बढ़ोतरी संबंधी नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की गई। राज सिंह दुलमा ने कहा कि विभाग के मंत्री ने मान भत्ते में 500 रुपए बढ़ोतरी करने का एलान किया जा चुका है। उन्होंने समूह नंबरदारों से अपील की है कि 26 मार्च को लांडरा में होने वाले झंडा मार्च में बढ़चढ़ कर भाग लें।