पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर की समस्याएं बताकर हल करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की तीन अहम संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर एसएसपी संदीप गोयल को मिले। इस वफद में प्रोग्रेसिव सीनियर सिटीजन सोसायटी, सूर्यवंशी खत्री सभा और सामाजिक समरसता मंच के सदस्य शामिल थे।

तीनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एसएसपी संदीप गोयल का सम्मान किया। इस मौके पर सुखविंदर भंडारी ने बताया कि उन्होंने एसएसपी को शहीद भगत सिंह पार्क, बाबा आला सिंह पार्क, सरकारी हाई स्कूल रामगढ़ के मुख्य अध्यापक की मारपीट के मामले, शिक्षा संस्थानों के आगे हो रही हुल्लड़बाजी को रोकने, पूर्व बीपीईओ कर्मजीत सिंह की दुकान के आगे कब्जे के मामले के बारे में बताया। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि शहर की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान एडवोकेट दीपक जिंदल, प्यारा लाल रायसर, वेद प्रकाश छाबड़ा, राजिंदर दुआ, अवतार सिंह, तारा चंद चोपड़ा, कुलजीत भगरिया, केवल कृष्ण गर्ग, सुरजीत सिंह, विजय चीमा, अश्वनी शर्मा, सुखविंदर रंगिया, रणजीत सिंह टल्लेवाल, बलदेव सिंह, कर्मजीत सिंह, सतपाल शेरपुर, दर्शन कुमार, सत्त नरायण, कमलजीत मानव, भीम सेन गर्ग, देव राज बीहला, दीपक एडवोकेट, बलवीर सिंह, हरी ओम और मनीश बांसल शामिल थे।

एसएसपी संदीप गोयल को सम्मानित करते संस्थाओं के प्रतिनिधि। -भास्कर
खबरें और भी हैं...