पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिपो होल्डरों पर लगाया राशन हड़पने का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरूर|सीपीआई के जिला सचिव कामरेड सुखदेव शर्मा ने गांव घोडेनब के डिपू होल्डरों पर सरकारी राशन हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि डिपू होल्डरों ने कई परिवारों के नाम पर दो-दो डिपूओ में दर्ज कर रखे हैं। सीपीआई के जिला सचिव कामरेड सुखदेव शर्मा ने बताया कि गांव घोडेनब के डिपू होल्डर पिछले कई वर्षों से नकली राशनकार्ड बनाकर सरकारी राशन को हड़प रहे हैं। आरटीआई से जानकारी के अनुसार 27 ऐसे राशन कार्ड हैं, जिनके नाम दो-दो डिपुओं पर दर्ज हैं। हैरानी इस बात की है कि कई परिवारों के राशन कार्ड पर एक डिपो में चार सदस्य, जबकि दूसरे डिपू में 6 सदस्य दिखाए गए हैं। गांव के तीन डिपो होल्ड गरीबों का राशन खुद ही हड़प रहे हैं। खुराक व सप्लाई कंट्रोलर स्वीटी देवगन का कहना है कि विभाग ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर डिपो होल्डर बीरबल सिंह व गुरसेवक सिंह के डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर दी है।
खबरें और भी हैं...