पहल के आधार पर होगा विकास : काला
सुनाम|आढती एसोसिएशन सुनाम की बैठक के दाैरान प्रधान राजेश काला ने कहा कि अनाज मंडी के विकास कार्य पहल के अधार पर करवाए जाएंगे। दीवार और सड़कें बनने का काम चल रहा है, जाे गेहूं का सीजन शुरू होने से पहले पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अाढ़ती, मुनीम और किसान अपनी समस्याओं को लेकर उनके साथ मिल सकते हैं। वह मसले को हल करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।