दिनेश ने सैनेटरी इंस्पेक्टर का पदभार संभाला
सुनाम|स्थानीय नगर कौंसिल में दिनेश कुमार ने बतौर सैनेटरी इंस्पेक्टर अपना पदभार संभाल लिया है। इससे पहले दिनेश कुमार मालेरकोटला और अहमदगढ़ में सेवा निभा चुके हैं। इस दौरान एसडीआईसी के जिला प्रधान घनश्याम कांसल ने निदेश कुमार का स्वागत किया। दिनेश कुमार ने कहा कि वह पूरी तनदेही और ईमानदारी के साथ लोगों के काम करेंगे।