- Hindi News
- National
- Barnala News District Administration Will Provide Free Coaching To Unemployed Needy For Preparing Government Jobs
बेरोजगार जरूरतमंदों को सरकारी नौकरियों की तैयारी की मुफ्त कोचिंग देगा जिला प्रशासन
बेरोजगार जरूरतमंदों का जिला प्रशासन ने हाथ थामा है। सरकारी नौकरी लेने के इच्छुक जरूरतमंद जो सिर्फ कोचिंग सेंटर की फीस न भर पाने के कारण कोचिंग नहीं लेते थे, उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी। जिसके लिए विशेष तौर से रोजगार व कारोबार ब्यूरो सेंटर को निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के एडीसी रूही दुग्ग की तरफ से दी जानकारी के अनुसार रोजगार में कारोबार ब्यूरो की तरफ से युवक व युवतियों को तैयारी करने की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से विशेष तौर पर निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार की उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से घर घर रोजगार मिशन के तहत पहले प्राइवेट सेक्टर में युवक व युवतियों को नौकरी दिलवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब यह प्रयास भी किया जाएगा। इसके तहत रजिस्ट्रेशन की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की तरफ से कोई भी सरकारी नौकरी निकाली जाती है उसकी कोचिंग का प्रबंध किया जाएगा। आने वाले समय में पटवारी, क्लर्क, बैंक पीओ, आदि की जो भी नौकरियां निकलेंगे उसके लिए विशेष तौर पर कोचिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। यहां पर विद्यार्थियों को मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी। इसका मुख्य मकसद हर तरह के विद्यार्थी को कोचिंग मुहैया करवाना है। जिससे वह आगे चलकर अपने कॅरियर में कामयाब हो सके। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में रजिस्ट्रेशन के हिसाब से ग्रुप बनाए जाएंगे और कोचिंग देने वालों को नियुक्त किया जाएगा। जो अलग-अलग क्लासों में अलग-अलग समय पर कोचिंग देंगे।
रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए नंबर जारी
जिला प्रशासन की तरफ से वेबसाइट व मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इन मोबाइल नंबर या वेबसाइट पर जाकर कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकती है। इस रजिस्ट्रेशन के आधार पर अगली कार्यवाही की जा सकती है। जितनी रजिस्ट्रेशन होगी उस हिसाब से उसे ग्रुपों में बांटकर आगे कोचिंग का प्रबंध किया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से WWW.EDUZPHERE.COM वेबसाइट जारी की गई है। जिस पर रजिस्ट्रेशन की जा सकती है। इसके साथ ही 90237-91111 व 79992-47777 मोबाइल नंबर जारी किए गए हंै।