जिला चुनाव अधिकारी ने ईवीएम ववीवीपैट वेयरहाउस का किया निरक्षण
भारत चुनाव कमिशन के दिशा निर्देशों पर जिला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी द्वारा इनसर्विस टीचर ट्रेनिंग सेंटर, नजदीक सरकारी रणबीर कॉलेज में स्थापित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरक्षण किया गया। डीसी थोरी ने बताया कि चुनाव कमिशन की हिदायतों के तहत जिला चुनाव अफसर द्वारा जिले में स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का निजी तौर पर निरक्षण करने के बाद रिपोर्ट कमिशन को भेजी जाती है। इस मौके चुनाव तहसीलदार परमजीत कौर ने बताया कि जिला संगरूर में दो वेयर हाउस है जहां लोक सभा चुनावों दौरान बरती गई वोटिंग मशीनें रखी गई है।