- Hindi News
- National
- Lehragaga News District Head Of The Jobbing Association Announced His Team
आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान ने किया अपनी टीम का एलान
आढ़ती एसोसिएशन संगरूर के जिला प्रधान संजीव सिंगला ने अपना पदभार संभालने के बाद अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। प्रधान संजीव सिंगला ने अपनी टीम का ऐलान करते हुए बताया कि विनोद कुमार कांसल को चेयरमैन, हरबंस सिंह को सचिव जनरल, सुरेश कुमार ज्वाहरवाला, सतीश कुमार, कुलदीप सिंह सुनाम, सुरिंदर कुमार अहमदगढ, राजविंदर सिंह बाठ को सीनियर उप प्रधान, सुरिंदर कुमार लौंगोवाल, विनोद कुमार मालेरकोटला, अमृत लाल चीमा, बलविंदर सिंह गांधी और सोमनाथ संगरूर को सलाहकार नियुक्त किया गया। इसी तरह ब्रिज लाल खनौरी, शिवपाल छाहड, प्रदीप कुमार भवानीगढ, पवन बबला लौंगोवाल, हरजीत लक्की, प्रदीप जग्गी अमरगढ, मेवा सिंह, हकुमत राय जिंदल, गुरचेत सिंह मूनक और बलविंदर सिंह को उप प्रधान, मनोज कुमार को महासचिव, कृपाल सिंह काला, मुनीश बांसल, हरदीप गंढूआ, सुनील कुमार, सरबजीत सिंह, अनिल कुमार को जिला सचिव, नराता राम फतेहगढ़ प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
लहरागागा में आढ़ती एसोसिएशन की नवनियुक्त टीम जिला प्रधान के साथ।