पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीआरएम ने लुधियाना-जाखल लाइन के विद्युतीकरण का जायजा लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरूर|रेलवे विभाग के अंबाला डिवीजन के डीआरएम जीएम सिंह ने शुक्रवार को लुुुधियाना से जाखल रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंंने ट्रैक पर स्थित विभिन्न प्वाइंटों का निरीक्षण भी किया। जीएम सिंह ने बताया कि जाखल से धूरी व धूरी से हिसार दिल्ली तक इस माह के अंत तक बिजली से चलने वाली गाड़िया इस लाइन पर तेज गति से दौड़नेे लगेगी। इस कार्य में जो भी कमियां रहती हैं उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। इस लाइन का निरीक्षण करने के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे नार्थ सर्कल अगले सप्ताह दौरा करेंगे। मौके पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह, एसआई कमलजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, मनजीत सिंह, कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...