पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Effect Of Coronavirus On Holi Lack Of Variety In Squirrel Due To Lack Of Goods From China

होली पर कोरोनावायरस का असर, चीन सेसामान न आने पर पिचकारी में वैरायटी कम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए सिटी के लोगों में काफी उत्साह पाया जा रहा है। इस बार लोग केमिकल रंगों के इंफेक्शन से बचने के लिए खुद भी हर्बल रंगों को महत्व दे रहे हैं। ऐसे में इस बार बाजार में अधिकतर उच्च क्वालिटी के रंग ही नजर आ रहे हैं। अधिकतर दुकानदारों की मानें तो ग्राहक सेहत को लेकर सजग हो गया है। ऐसे में मिलावट रंगों को कोई तबज्जों नहीं दे रहा। उधर, होली पर हुड़दंगबाजी को रोकने के लिए भी पुलिस पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। सेहत विभाग भी किसी भी इमरजेंसी को लेकर पूरा तैयार है। सोमवार को होली से एक दिन पहले शहर के बाजारों में चहल-पहल दिखी। शहर के लोग बच्चों रंगों की खरीददारी के अलावा खाने-पीने के सामान की खरीदारी भी कर रहे थे।

दुकानदार राज कुमार, भूषण गोयल का कहना है कि परिजन बच्चों की सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गया है। ऐसे में हर व्यक्ति दुकान पर आकर हर्बल रंग की डिमांड कर रहा है। जिस कारण हर्बल और पाउडर रंगों में कई तरह की किस्मों को रखा गया है। इनमें किसी तरह के रेत आदि की मिलावट नहीं है। ऐसे में यह रंग अधिक हल्के होने के कारण हवा में अधिक बिखरते भी हैं। हालांकि चीन में कोरोना का अटैक होने के कारण लोगों में चीन के सामान के प्रति काफी खौफ है, परंतु इस बार चीन से किसी तरह का होली का सामान भारत नहीं आया है। इस बार चीन मार्केट बंद होने के कारण पिचकारी में वैरायटी कम है, लेकिन डिमांड पूरी हो रही है।

केमिकल रंगों से बचने के लिए लगाएं सनसक्रीम और वैसलीन

सेहत विशेषज्ञ हरप्रीत भंडारी ने कहा कि केमिकल रंगों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, नाखून पर नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें। होठों पर वैसलीन लगाएं, पूरे बदन ढक कर बाहर निकलें, बालों में तेल लगाकर रखें, साबुन व फेसवॉश का अधिक इस्तेमाल न करें। दूसरी और छात्र हरमनदीप सिंह और सोनम का कहना है कि इस बार सूखे रंगों से होली का मजा लेंगे। ऐसे में डीजे की बुकिंग करवाई गई है। दोस्तों संग खूब मस्ती होगी।

लोग सेहत के लिए सजग, हर्बल रंगों की डिमांड बढ़ी

होलिका दहन... अग्रवाल समाज ने प्राचीनशिव मंदिर में दिन में की पूजा, शाम को किया दहन

काटे हुए नीले कार्डों को फिर से भरवाने के लिए नोटिफिकेशन जारी

बरनाला | प्रदेश सरकार की तरफ से काटे हुए नीले कार्डों को फिर से बनवाने के लिए नोटिफिकेशन जारी करवा दिया गया है। जिन लोगों के नीले कार्ड काटे गए हैं और जिन लोगों ने नए सिरे से बनाने हैं सभी अब फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के मीत प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने दी। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी खामियों व कौंसिल द्वारा जमीन के रिकॉर्ड की दी गई जानकारी के आधार पर 3075 नीले कार्ड काटे गए थे। जिसके चलते प्रदेश सरकार की तरफ से जिला प्रशासन को विशेष रुप से आदेश दिए गए और उस के आधार पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब सभी वार्डों में नए सिरे से नीले कारणों के फॉर्म भर जाएंगे और उन्हें कार्डों की जांच के बाद फिर से नीले कार्ड बना कर दिए जाएंगे। इस काम में अगर किसी भी तरह कीकोताही की गई तो अधिकारियो व कर्मचारियो के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

बरनाला | सोमवार शाम को अग्रवाल समाज ने प्राचिन शिव मंदिर में होलिका का दहन किया। जानकारी देते हुए गीता भवन ट्रस्ट के प्रधान बसंत गोयल, डॉ नरेश गोयल, रमेश मारवाड़ी, रमेश चौधरी, देवकीनंदन गोयल ने बताया होलिका दहन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन हरनाकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को उसकी बुआ की झोली में बैठा कर अग्नि भेंट किया गया था। जिसमें भगवान विष्णु की कृपा के कारण होलिका का दहन हुआ और भक्त प्रह्लाद की विजय हुई। उसी समय से लेकर अब तक यह होलिका दहन का कार्यक्रम होली के 1 दिन पहले किया जाता है। होलिका दहन के सुबह औरतें मिलकर उपलों की एक बड़ी सी ढेरी बनाती है और दोपहर के समय उसका पूजन कर औरतें चारों तरफ धागा लपेटती हैंै। उसके उपरांत सूरज ढलने पर होलिका का दहन किया जाता है।

हुड़दंगबाजी की शिकायत 80545- 45100 और 112 पर करें : डीएसपी

डीएसपी सतपाल शर्मा का कहना है कि होली के मद्देनजर लोगों को हुड़दंगबाजी न करने के लिए शहर में मुनादी भी करवाई गई है। मंगलवार को स्पेशल गश्त पार्टियों का गठन किया गया है, जोकि पूरा दिन शहर में गश्त करेंगी। हुड़दंगबाजी करने वालों पर कार्रवाई होगी। परेशानी होने पर लोग 80545- 45100 और 112 पर भी जानकारी दे सकते हैं।

सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में रहेगा एक डाॅक्टर : एसएमओ

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. कृपाल सिंह का कहना है कि होली पर इमरजेंसी में एक डाॅक्टर की स्पेशल तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए दवा का स्टॉक भी पूरा रखा गया है। सेहत सुविधा के लिए लोग 108 पर कॉल कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...