बुजुर्ग महिलाओं को किया सम्मानित
बाबा फरीद मेमोरियल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित समागम का आयोजन किया। प्रोग्राम में डॉ. निवेदिता सिंह, शोभना जैन, सारिका जैन, डॉ. रघुवीर कौर, डॉ. रमनबीर कौर बोपाराय, डॉ. राजप्रीत कौर, डॉ. अमनदीप कौर, मनोज गुप्ता व दमनजीत कौर ने विशेष तौर पर शिरकत की। प्रो. मनोज कुमार गोयल, कमलजीत सिंह विक्की, एडवोकेट कृष्ण संगरूर, जुझार सिंह, मक्खन सिंह शाहपुर, हंसराज सिंह कानूनगो व गुरजंट सिंह खालसा ने महिला दिवस के महत्व संबंधी अपने विचार रखे। इस दौरान बुजुर्ग महिला कृष्ण कुमारी जैन, हरदेव कौर, जानकी देवी, बलदेव कौर, कांता देवी, कृष्णा देवी, गुरमीत कौर को सम्मानित किया गया।