फार्म सलाहकार केंद्र ने मनाया खेत दिवस
कृषि विज्ञान केंद्र खेडी और फार्म सलाहकार सेवा केंद्र संगरूर ने पराली को खेत में संभाल गेहूं की बिजाई करने वाले गांव चट्ठे नकटे के किसान यादविंदर सिंह राजा और महेशइंदर सिंह के खेतों में खेत दिवस मनाया। जिसमें 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया। केवीके खेडी के सहयोगी निदेशक (सिखलाई)डॉ. मनदीप सिंह ने कहा कि गांव चट्ठे नकटे के किसान बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने पराली को बिना आग लगाए गेहूं की सफलतापूर्वक बिजाई की। फार्म सलाहकार केंद्र के मुखी डॉ. बूटा सिंह रोमाना ने फसलों के अवशेष को खेतों में मिलाने के फायदे संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएयू से प्रमाणित तकनीकी मशीनों का प्रयोग करके फसलों के अवशेष को खेतों में मिलाएं। इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सतबीर सिंह, यादविंदर सिंह, महेश इंदर सिंह, दलजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह मौजूद रहे।