बारिश ने किसान फिर किए परेशान, न्यूनतम पारा 15 डिग्री
बरनाला/संगरूर | देर शाम संगरूर और बरनाला में हुई बारिश से किसान काफी निराश हो गए। क्योंकि पहले हुई बारिश से अभी खेत सुधरे नहीं थे और शाम को फिर बारिश हो गई। इसके अलावा अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आज भी बारिश हो सकती है।