पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्र सरकार के विरुद्ध किसानों का दिल्ली में धरना 18 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरनाला|पिछले दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के बाद केंद्र सरकार की तरफ से भारत में मंडीकरण बोर्ड को खत्म करने की बात सामने आने के बाद किसान भयभीत हैं। क्योंकि अपने सामने मंडीकरण बोर्ड को खत्म करने और प्राइवेट कंपनियों द्वारा फसलों की खरीद और एमएसपी खत्म करने की बात को लेकर लामबंद होने शुरू हो गए हैं। इसी के चलते आज बरनाला में भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की तरफ से जिला स्तर पर भारी गिनती में किसान नेताओं और भारी गिनती में किसानों ने मीटिंग की। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के पंजाब प्रधान अजमेर सिंह लक्खोवाल भी बरनाला पहुंचे। इस मौके बात करते अजमेर सिंह लक्खोवाल ने बताया कि देश की केंद्र सरकार देश में मंडीकरण बोर्ड को खत्म करने की बात कर रही है ओपन मंडियां बनाए जाने की बात कर रही है। किसी भी फसल का मूल्य तय न करने व एमएसपी खत्म करके प्राइवेट कंपनियों को मंडियों का काम सौंपे जाने का तैयारी कर रही है। इन सभी बातों से भयभीत हो देश का किसान 18 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर में भारी गिनती में इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहा है और हम पंजाब के हर जिले में किसानों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। भारी गिनती में देशभर के किसान दिल्ली पहुंचकर 18 मार्च के धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं
खबरें और भी हैं...