- Hindi News
- National
- Barnala News Farmers Protest In Front Of Electricity Grid Against Protest
धक्केशाही के विरोध किसानों ने बिजली ग्रिड के सामने दिया धरना
गांव कट्टू में किसान यूनियन (एकता उगराहां) ने गांववासियों के सहयोग के साथ बिजली ग्रिड के आगे पंजाब सरकार और बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। किसान यूनियन उगराहां कट्टू के प्रधान भाग सिंह, हमीर सिंह गुरदेव सिंह, बिक्कर सिंह, धन सिंह, हरभेज सिंह, मल्ल सिंह, गुलजार सिंह आदि ने बताया कि शनिवार की सुबह विभाग के जेई ने यहां के घरों में छापेमारी कर किसान बुद्ध सिंह सोही पुत्र तेजा सिंह के घर के बाहर लगे बिजली के मीटर उतार लिया और उनसे पूछने पर मीटर के साथ छेड़छाड़ करने की बात की। जबकि मीटर पहले ही सरकारी विभाग अनुसार सीलबंद था। इसका विरोध किया गया। उसके द्वारा विरोध करने पर जेई ने गलत व्यवहार किया। जिसके बाद गांव की जत्थेबंदी के नेता इकठ्ठे हुए। इस मौके पर अजैब सिंह, मेजर सिंह, गुरबिन्दर सिंह, मेला सिंह, हरपाल सिंह, सुरजीत सिंह, अग्रेज सिंह, केवल सिंह, रघबीर सिंह और गुरदेव सिंह उपस्थित थे।
जब बिजली विभाग के जेई हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि हम चेकिंग के दौरान ही मीटर चेक किया, जिसमें छेड़छाड़ पाई गई और मौके से मालिक की हाजिरी में मीटर उतार लिया। इस पर किसान यूनियन भड़क गई। इसकी जानकारी उच्च आधिकारियों को दे दी है।
किसान यूनियन (एकता उगराहां) के सदस्य और गांववासी बिजली ग्रिड के अागे नारेबाजी करते हुए।