महिला प्रोफेसर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
निजी कॉलेज की प्रोफेसर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। गांव जलालगढ़ निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी मनदीप कौर (29) गज्जनमाजरा के एक निजी कॉलेज में बतौर एग्रीकल्चर प्रोफेसर नौकरी करती थी। छोटा बेटा परमिंदरदीप सिंह कनाडा में रहता है। वीरवार को उसकी बेटी मनदीप कौर कॉलेज गई थी। वह और उसकी प|ी सरबजीत कौर निजी काम संबंधी अमलोह गए हुए थे। जब वह शाम को 5 बजे आए तो उन्होंने घर के कमरे में देखा कि बेटी का शव पंखे से लटक रहा था। बलविंदर सिंह ने कहा कि बेटी के खुदकुशी करने के कारण का उन्हें भी नहीं पता है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है और न ही उन्हें किसी पर कोई शक है। पुलिस ने बलविंदर सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है।