पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • AMARGARH News Form Filed For Threatening To Make Pressure To Return The Case

केस वापस करवाने का दबाव बनाने के लिए धमकी देने के आरोप में पर्चा दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरनाला|अदालत में चल रहे केस को वापस करवाने के दबाव बनाने के लिए घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों सहित कुल 13 लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। सिटी पुलिस स्टेशन 2 के थानेदार निर्मल सिंह ने बताया कि जितेंद्र कुमार निवासी सेखा रोड के बयान के आधार पर रतन कुमार व उसके 12 अज्ञात साथियों पर पर्चा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह सात-आठ महीने से आरोपी रतन कुमार के साथ उनका एक कोर्ट केस चल रहा है। वह उसे केस दबाने के लिए लिए प्रेशर डाल रहे हैं और उन्हें डरा-धमका रहे हैं। 5 मार्च को रात को 8 बजे आरोपियों ने घर में आकर उससे मारपीट की और सामान तोड़फोड़ की। इसके बाद में धमकियां देते हुए फरार हो गए। इसके बाद आरोपी फिर कार पर सवार होकर आए और उन्होंने धमकियां दी, उनके पास हथियार भी थे। पुलिस ने सभी पर पर्चा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
खबरें और भी हैं...