पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेज स्टूडेंट से मारपीट के मामले में 3 लोगों पर पर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कॉलेज स्टूडेंट से मारपीट के आरोप में प्रिंसिपल ने तीन आरोपियों पर पर्चा दर्ज करवाया है। आरोपियों की पहचान हो गई है। सिटी पुलिस स्टेशन के थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि एसडी कॉलेज की प्रिंसिपल रमां शर्मा ने जिला पुलिस मुखी को शिकायत दी थी कि उनके कॉलेज में गांव कोटदूनां का निवासी रूपिंदर सिंह स्टूडेंट है। उससे कबीर, जेली व मोहित ने घेरकर उससे मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। वह कॉलेज के ग्राउंड में था। जब उस पर हमला किया गया। पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...