80 फीसदी वादे पूरे किए : साजन
संगरूर|पंजाब सरकार ने राज्य के 60 हजार झुग्गी झोपडी वाले परिवारों को नागरिक सुविधा और जमीनी मालिकी के हक देने का फैसला किया है। यह जानकारी विधानसभा संगरूर यूथ कांग्रेस के प्रधान साजन कांगड़ा ने बरनाला फाटक के नजदीक झुग्गी झोपडी वाले परिवारों को दी। इस मौके पर हरविंदर सिंह, लखमीर सिंह, सुरजीत कौर, शांति देवी, जैलो देवी, हरबंस सिंह, बंत सिंह, सेवक, बिट्टू, दौलत माेजूद रहे।