पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barnala News Gog Showed Video Said Panchayat Lime To Government Treasury

जीओजी ने वीडियो दिखा, कहा-पंचायत सरकारी खजाने को लगा रही चूना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव भंदेर में एक गली में घटिया क्वालिटी की ईंटें लगाने की वीडियो जीओजी पूर्व फौजी गुरसेवक सिंह ने वायरल की है। उन्होंने पंचायत, सरपंच, मनरेगा सचिव पर मिलीभुगत करके घटिया क्वालिटी की ईंटें लगाने का आरोप लगाकर इस पर कार्रवाई की मांग की।

उधर, मनरेगा सचिव ने आरोप को गलत बताते हुए जीओजी पर गलत काम करने का आरोप लगाया। बता दें कि गांव भंदेर की बाहरी आधा किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। कैप्टन सरकार ने गांव में चल रहे काम की देखरेख के लिए और लोगों को सरकारी स्कीमों की जानकारी देने के लिए पूर्व फौजियों को जीओजी लगाया है। जीओजी पूर्व फौजी सेवक सिंह ने गांव भंदेर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि गांव की सड़क पर लगाई जा रही इंटरलॉक टाइल्स बेहद खराब क्वालिटी की है। उन्होंने ऑडियो क्लिप डालकर कहा कि जब इसका बिल पास किया जाएगा तो 4600 रुपए प्रति 1000 का किया जाएगा लेकिन यह करीब 2 हजार रुपए की प्रति 1 हजार मिलती है। इसके चलते सरकारी खजाने को चूना लगेगा। उन्होंने कहा कि सभी मिलीभगत से काम कर रहे हैं। कोई उनकी बात नहीं सुन रहा। इसकी शिकायत वह प्रदेश सरकार को करेंगे।

आधा किलोमीटर सड़क का कुल बजट 9 लाख रुपए, लगेंगी 30 हजार ईंटें


गांव भंदेर में आधा किलोमीटर सड़क का कुल बजट 9 लाख रुपए है। इस सड़क के बीचोंबीच इंटरलॉक टाइल्स और साइड पर करीब 30 हजार ईंटें लगाई जाएंगी। जीओजी ने कहा कि अगर 30 हजार ईंटें सही क्वालिटी की लेनी हो तो कुल 1.38 लाख रुपए खर्च आएगा लेकिन जो ईंटें लग रही है वह 30 हजार ईंटें करीब 60 हजार की मिल जाती है। उन्होंने कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। वहीं, मनेरगा सचिव रविंदर मित्तल ने कहा कि मनरेगा के तहत इस सड़क को बनाया जा रहा है। सड़क पर लगाई जा रही ईंटें घटिया क्वालिटी की नहीं है अगर फिर भी किसी को शिकायत है तो वह उनसे आकर मिल सकता है। उनकी पूरी तसल्ली करवाई जाएगी।


मनरेगा की पेमेंट नहीं होती इसलिए नहीं मिलता उधार

मनरेगा सचिव ने कहा कि गांव में मनरेगा के तहत काम चल रहा है। उनकी पेमेंट एक डेढ़ साल तक नहीं होती। इसलिए कोई भी व्यक्ति पंचायतों को उधार नहीं देता। इसकी पेमेंट लेट हो जाती है। वह किसी तरह ईंटें लेकर काम चला रहे है लेकिन कुछ लोग हैं जो काम में रुकावट डालते हैं। अगर सड़क पक्की हो जाएगी तो किसी का नुकसान नहीं है। लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए। वहीं, एडीसी रूही दुग्ग ने कहा कि रिपोर्ट मंगाकर सख्त कार्रवाई करेंगे। अगर यह बात सही है तो वह सख्त एक्शन लेंगे। किसी भी तरह का गलत काम बर्दाश्त नही किया जाएगा।

वीडियो में निम्न स्तर की ईंटें दिखाई दे रही हैं।
खबरें और भी हैं...