पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Guest Faculty Professor On Indefinite Strike For Regularization

रेगुलर करने को लेकर गेस्ट फेकल्टीप्रोफेसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेगुलर करने की मांग को लेकर गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसर सोमवार को जिले भर के सरकारी कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। गुस्साए प्रोफेसरों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज परिसर में धरना लगाया। ऐसे में हड़ताल के पहले दिन संगरूर के रणबीर कॉलेज में विभिन्न कक्षाओं के 140 लेक्चर नहीं लग सके, जिसके चलते करीब 3 हजार से अधिक छात्रों की शिक्षा पर असर पड़ा है। गेस्ट फेकल्टी प्रोफेसरों का आरोप है कि शिक्षा विभाग की ओर से गेस्ट फेकल्टी को रेगुलर करने के लिए गैर जरूरी शर्तें लगा दी गई हैं। एसोसिएशन का दावा है कि पंजाब के कॉलेजों में कुल 1450 प्रोफेसर तैनात हैं, जिनमें से 1011 गेस्ट फेकल्टी हड़ताल पर हैं। संगरूर में गेस्ट फेकल्टी की संख्या 70 है। संगरूर के रणबीर कॉलेज की बात की जाए तो यहां रेगुलर प्रोफेसर 10, जबकि 35 गेस्ट फेकल्टी हड़ताल पर हैं।

सरकारी रणबीर कॉलेज में धरने को संबोधित करते हुए गेस्ट फेकल्टी संघर्ष कमेटी पंजाब की सदस्य प्रोफेसर गुलशन दानियां ने कहा कि पंजाब के कॉलेजों में पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं निभा रहे गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों को बिना शर्त रेगुलर करना सरकार की जिम्मेदारी है। परंतु सरकार अपनी गलत नीतियों के कारण प्रोफेसरों का भविष्य अंधकार की ओर धकेल रही है। उन्हें कॉलेजों में पूरे नियमों के अनुसार पंजाब सरकार ने ही नौकरी पर रखा था, परंतु अब जब लाभ देने का समय आया तो उच्चाधिकारी नादरशाही फरमान जारी कर उन्हें अयोग्य करार दे रहे हैं। प्रोफेसरों को विभिन्न कैटेगरी में बांटकर अयोग्य बनाया जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस मौके प्रो राजबिन्द्र कौर, प्रो जगतार सिंह, प्रो. इकबाल सिंह, प्रो. गुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे। उन्होंने मांग की कि रेगुलर करने संबंधी जारी सभी शर्तों को हटाकर प्रत्येक गेस्ट फेकल्टी प्रोफेसर को रेगुलर किया जाए।

रेगूलर करने के लिए लगाई गईं गैर जरूरी कुछ शर्तें

{एलजीबिल्टी पूरी होनी चाहिए।

{गेस्ट फेकल्टी विभाग के जरिए भर्ती हुए हो।

{कोर्ट की दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए।

}भर्ती का समय 10 साल
होना चाहिए।

बच्चों की परीक्षाओं को लेकर अभिभावक परेशान

कॉलेज के विभिन्न छात्र संगठन गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों की हड़ताल के समर्थन में हैं
परंतु अप्रैल के अंत में परीक्षाएं शुरू होने के कारण अभिवावक इस हड़ताल को लेकर चिंतित है। अभिवावक विक्रम गर्ग, ओम प्रकाश ननू का कहना है कि
बच्चों की परीक्षाओं का समय सिर पर हैं। प्रोफेसरों की मांगों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सरकार को तुरंत कोई हल निकालना चाहिए, ताकि बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर न पड़े।

रणबीर कॉलेज में 36 गेस्ट फेकल्टी प्रोफेसर, सोमवार को नहीं लगे 140 लेक्चर

हड़ताल पर गए गेस्ट फेकल्टी सहायक प्रोफेसरों का दावा है कि संगरूर के रणबीर कॉलेज में 35 प्रोफेसर अनिश्चितकालीन की हड़ताल पर हैं। एक दिन में एक प्रो. 4 लेक्चर अटेंड करता है। ऐसे में सोमवार को 140 लेक्चर नहीं लगे हैं। जिस कारण छात्रों को बिना लेक्चर लिए ही घरों को लौटना पड़ा है।
खबरें और भी हैं...