पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर यूनियन ने मांगों को लेकर राज्य के सरकारी कॉलेजों में की जा रही मुकम्मल हड़ताल के चौथे दिन भी संगरूर, सुनाम, अमरगढ़ और मालेरकोटला के गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों ने कक्षाओं का बायकाट कर धरना प्रदर्शन किया। शनिवार को संगरूर के रणबीर कॉलेज के गेट के समक्ष गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। यूनियन नेता गुलशन दानिया ने कहा कि इन प्रोफेसरों को सरकार की तरफ से वेतन अदा करने की बजाए पीटीए फंड में से बहुत कम अदायगी की जा रही है, जिसका वित्तीय बोझ कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनावों के समय घर-घर रोजगार देने का वादा किया था, परंतु सरकार ने रोजगार तो क्या देना था बल्कि नौकरी कर रहे मुलाजिमों का भी रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगो की पूर्ति तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...