पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों ने दूसरे दिन भी की हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन वीरवार को भी संगरूर, सुनाम, अमरगढ़ और मालेरकोटला के सरकारी कॉलेजों में कक्षाओं का बायकाट करके धरना दिया।

संगरूर में गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों के साथ पीआरएसयू, पीएसयू (ललकार) और पीएसयू (शहीद रंधावा) के सदस्यों ने रोष मार्च किया। सुनाम में प्रदर्शनकारियों के धरने में आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा विशेष तौर शामिल हुए। विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि इन प्रोफेसरों को सरकार द्वारा वेतन अदा करने की बजाए पीटीए फंड में से बहुत कम अदायगी की जा रही है, जिसका वित्तीय बोझ कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव के समय घर-घर रोजगार देने का वादा किया था मगर सरकार ने रोजगार तो क्या देना था बल्कि नौकरी कर रहे कर्मचारियों का भी रोजगार छीन रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रोफेसरों की सेवाएं बिना किसी शर्तों के रेगुलर किया जाना चाहिए। विधायक अरोड़ा ने मौके पर ही सचिव उच्च शिक्षा के साथ बातचीत की और यूनियन को 13 मार्च को इस बारे में सरकार व गर्वनर के साथ बातचीत करने का भरोसा दिया। गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर यूनियन की गुलशन दानिया ने कहा कि मांगों की पूर्ति तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

संगरूर के सरकारी रणबीर कॉलेज में प्रोफेसरों के हक में मार्च करते छात्र।
खबरें और भी हैं...