पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrur News Gurmati Congregation Begins On The 154th Birthday Of Sant Baba Atar Singh

संत बाबा अतर सिंह जी के 154वें जन्म दिवस पर गुरमति समागम शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चीमा में गुरुद्वारा जन्म स्थान में गुरमति समागम दौरान कीर्तन करते कीर्तनी जत्थे।

चीमा | श्रीमान संत बाबा अतर सिंह जी मस्तुआना वालों को 154वें जन्म दिवस की खुशी में कलगीधर ट्रस्ट बडु साहिब के प्रधान संत बाबा इकबाल सिंह जी की अगुआई में लोगों के सहयोग से स्थानीय गुरुद्वारा जन्म स्थान चीमा साहिब में करवाए जा रहे गुरमति समागम शुरू हो गए हैं। गुरमति समागम के पहले दिन विशाल दीवान हाल में पंडाल सजाए गए और दीवान दौरान संत बाबा गुरदियाल सिंह उडमुड टांडे वालों और संत बाबा परमप्रीत सिंह खालसा ने संगताें को गुरु इतिहास का स्वर्ण करवाया। इससे पहले बाबा इकबाल सिंह जी बरेटे वालो और गुरुद्वारा बडु साहिब के जत्थे द्वारा संगताें को कीर्तन से निहाल किया गया। अकाल अकादमी के फौजी बैंड द्वारा भी अपनी हाजिरी लगवाई गई। समागम दौरान भाई जगजीत सिंह बडु साहिब द्वारा संत और महापुरुषों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। सेवादारों के अनुसार 15 मार्च को विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा और 16, 17 मार्च को सिंह साहिब, रागी, ढागी जत्थे संग तो को गुरुबाणी से निहाल करेंगे।
खबरें और भी हैं...