- Hindi News
- National
- Barnala News Guru Nanak Dev Lok Bhalaiya Trust Hong Kong Gave Financial Help To The Child Suffering From Cancer
गुरु नानक देव लोक भलाई ट्रस्ट हांगकांग ने कैंसर पीड़ित बच्चे को दी आर्थिक मदद
गुरु नानक देव जी लोक भलाई ट्रस्ट हांगकांग द्वारा एक कैंसर पीड़ित बच्चे की मदद की गई। जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सेवादार सुखदेव सिंह ने बताया मनवीर सिंह पुत्र इंदर सिंह गांव गुलाबगढ़ को गुरु नानक देव जी लोक भलाई ट्रस्ट द्वारा 25 हजार देकर मदद की गई। जिसमें उन्होंने बताया कुछ दिन पहले 9 साल के बच्चे के इलाज के लिए एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसको देखते हुए ट्रस्ट के सेवादार बलविंदर सिंह जग्गा ने वीडियो ट्रस्ट के सदस्यों को दिखाया। जिस पर ट्रस्ट के सदस्यों ने सहमति जताते हुए पीड़ित बच्चे को सेवा के लिए 25 हजार नगद राशि देने की घोषणा की गई।
पीड़ित परिवार को मदद राशि देते हुए ट्रस्ट के सदस्य।