नर्सिंग काॅलेज में होली का त्योहार मनाया
मालेरकोटला|अयान कॉलेज ऑफ नर्सिंग भोगीवाल में चेयरमैन गाजी शेख की अगुवाई में होली का त्योहार मनाया गया। कॉलेज प्रिंसिपल जसप्रीत कौर बाजवा ने कहा कि होली के रंगो की तरह सभी को मिलकर खुशियों के रंग बिखेरने चाहिए। इस मौके पर प्रवीन चौहान, संदीप कौर, दिक्षा, यशमीन, जसप्रीत कौर, कुलदीप कौर, गुरप्रीत कौर, रमनदीप कौर, तेजिंदर कौर आदि उपस्थित थे।