पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhuri News Home Furnishings Burned Due To Fire On Cylinder Marriage Is On 15

सिलेंडर को आग लगने से घर का सामान जला, 15 को है शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय बस स्टैंड के नजदीक पोलो बस्ती के एक घर में सिलेंडर को आग लग जाने के कारण सामान जल कर राख हो गया। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान होने से बचाव रह गया। घर के मालिक वीरू राम ने बताया कि 15 मार्च को घर में विवाह समारोह है।

वीरवार को परिवार के मेंबर रसोई में खाना बना रहे थे कि अचानक गैस सिलेंडर को आग लग गई। आग तेजी से सारे घर में फैल गई और फर्नीचर, कपड़े व अन्य सामान जल कर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग से घर की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का पता चलने पर मोहल्ला वासियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। बस्ती के लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर के मालिक वीरू राम के मुताबिक आग से उनका 3-4 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। मोहल्ले के प्रतिनिधि राजिंदर लद्धड़ ने सरकार से आग लगने से हुए नुकसान और घर में रखे विवाह समारोह के मद्देनजर परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

घर को आग लगने के कारण जल कर नष्ट हुआ सामान।
खबरें और भी हैं...