- Hindi News
- National
- Sherpur News Honored Students Who Have Secured A Good Place In The Religious Examination
धार्मिक परीक्षा में अच्छा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सम्मानित
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके गुरु नानक देव मल्टीवर्सिटी लुधियाना द्वारा करवाई गई। धार्मिक परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हथन के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। जिन्हें संस्था की तरफ से भाई बहादुर सिंह जी घनौरी कलां की अगुवाई में ईनाम बांटे गए। पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र वीरदविंदर सिंह, रवीना, पवनदीप कौर, कमलप्रीत कौर, मनवीर कौर, गगनप्रीत सिंह, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले लवप्रीत सिंह, पवनप्रीत कौर, संदीप कौर, अमनदीप कौर अादि को सम्मानित किया गया।