पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lehragaga News If The Government Prohibits Payment Of Check It Will Fight Singla

चेक से अदायगी पर सरकार ने रोक लगाई तो करेंगे संघर्ष : सिंगला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लहरागागा | जिला आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में जिला प्रधान संजय कुमार सिंगला ने कहा कि पंजाब सरकार को चेक से अदायगी में बाधा डालकर किसानों का हक नहीं छीनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के सामने आढ़तियों और किसानों का सही पक्ष पेश नहीं किया, जिस कारण आढ़तियों और किसानों में बेचैनी पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने चैक के जरिए अदायगी करने में कोई बाधा लगाई तो आढ़ती और किसानों को मजबूरन संघर्ष करना पडेगा। उन्होंने एसोसिएशन की कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए निर्मल सिंह खुराना और गुरनाम सिंह भैणी को जिला एडवाइजर नियुक्त किया जबकि नरिंदर कुमार सतौज को उप प्रधान, विकास जैन मालेरकोटला व गुरतेज सिंह को जिला सचिव नियुक्त किया। बैठक में सतीश कुमार मिंटू, मेवा सिंह, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, नराता राम शामिल थे।
खबरें और भी हैं...