पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लहरागागा में आप ने शुरू की मिसकॉल मेंबरशिप मुहिम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी द्वारा मालवा जोन के तीन यूथ विंग प्रधान एडवोकेट कुलजिंदर सिंह ढींडसा की अगुवाई में पार्टी की मिसकॉल मेंबरशिप मुहिम शुरू की गई। इस मौके कुलजिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि चुनाव के दौरान कैप्टन ने घर घर रोजगार और किसानों का कर्ज माफ करने का जो वादा किया था उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। जिसका सबूत ईटीटी टैट पास बेरोजगार अध्यापकों को नौकरी मांगने पर लाठियों से पीटने से मिला है। कैप्टन ने सत्ता में आने के लिए झूठे वादे किए थे। उन्होंने कहा कि सरकार से हर वर्ग दुखी है जबकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने जो कहा वह करके दिखाया है। दिल्ली में मेडिकल, सेहत व शिक्षा सुविधा पहला नंबर पर है। इसलिए अब लोग आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत दिलवाएंगे। इस मौके पर सतवीर सिंह, मेजर सिंह, गिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, हरदेव सिंह, अमृत सिंह, प्रकाश सिंह, गुरप्रीत सिंह, नैब सिंह, मंगू सिंह, सुखजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भगवान सिंह, परमजीत सिंह, अमनदीप सिंह आदि मौजूद थे।

लहरागागा में पार्टी की मिसकॉल मुहिम की शुरूआत करते आप वर्कर।
खबरें और भी हैं...