- Hindi News
- National
- Sunam News In Protest Of Cutting The Blue Card Workers Staged A Protest At Lehra Sunam Road
नीले कार्ड काटने के रोष में मजदूरों ने लहरा-सुनाम रोड पर दिया धरना
पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नीले कार्डों से जरूरतमंद लोगों के नाम काट दिए जाने के रोष में मजदूर मुक्ति मोर्चा की अगुअाई में लोगों की ओर से छाजली में लहरा-सुनाम रोड पर धरना दे नारेबाजी की गई। धरने को संबोधित करते हुए मजदूर मुक्ति मोर्चा के राज्य नेता कामरेड गोबिंद सिंह थाजली ने कहा कि छाजली गांव के बड़ी संख्या में लोगों के नीले कार्ड काट दिए गए हैं। कैप्टन सरकार ने चुनावों के समय लोगों के साथ वायदा किया था कि उनकी सरकार बनने पर लोगों को आटा, दाल, गेहूं के साथ साथ चाय पत्ती व चीनी भी दी जाएगी, परंतु सरकार यह सब देने की बजाए लोगों को पहले मिल रही सुविधा भी छीन रही है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों के कार्ड दोबारा जारी न किए गए तो संघर्ष को तीखा किया जाएगा। नायब तहसीलदार मनमोहन सिंह, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर राकेश बांसल और थाना छाजली के मुखी जोगिंदर सिंह ने धरनाकारियों को विश्वास दिलवाया कि काटे गए कार्ड जल्द ही बनवा दिए जाएंगे। जिसके बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
छाजली गांव में लहरा-सुनाम रोड पर धरना दे प्रदर्शन करते लोग।