- Hindi News
- National
- Dhanaula News In The Fury Of Cutting The Name From The Blue Card We Will Protest Against The City Council
नीले कार्ड से नाम काटने के रोष में लाेगाें ने नगर कौंसिल के सामने दिया धरना
प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को सस्ता राशन देने के लिए धनौला में बनाए गए 2500 स्मार्ट राशन कार्ड में से 650 जरूरतमंदाें के कार्ड से नाम काटे जाने के विराेध में धनौलावासियों में रोष पाया जा रहा है। शुक्रवार काे नगर कौंसिल के समक्ष एकत्रित हुए 200 के करीब लाेगाें ने दफ्तर का घेराव किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना प्रदर्शन कर दो घंटे तक जाम लगा दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही आप पार्टी के हलका विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। माैके पर पहुंचे धनौला तहसीलदार ने नाम काटे गए स्मार्ट राशन कार्ड एक माह में दोबारा लिस्ट में शामिल करने का लिखित आश्वासन दिया। मीडिया से बातचीत में विधायक मीत हेयर ने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े हैं, उनके साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे। गौरतलब है कि धरने पर बैठी एक बुजुर्ग महिला भूखे पेट के कारण बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नारायणगढ़ सोहिया गांव में दूध उत्पादक जागरूकता कैंप लगाया
किसानों को जानकारी देते हुए डेयरी विभाग के अधिकारी।
बरनाला| जिले के ब्लाॅक महलकलां के गांव नारायणगढ़ सोहिया में दूध उत्पादक जागरूकता कैंप लगाकर डेयरी विकास इंस्पेक्टर लखमीत सिंह ने विभाग की विभिन्न लोक भलाई स्कीमों के बारे में किसानों को जानकारी दी।
जिला रोजगार ब्यूरो की प्रभारी शबाना ने ब्यूरो में दी जाती विभिन्न कोर्सों की सिखलाई व विभाग की स्कीमों के बारे में अवगत करवाया। वेटरनरी डॉक्टर रवनीत सिंह ने इन दिनों में होने वाली पशुओं की बीमारी व उनके उपचार संबंधी किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी मुहैया करवाई व विभाग की चल रही स्कीमों, कर्ज व सब्सिडी संबंधी विस्तार से बताया। इस अवसर पर सरपंच तेजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, शोभा सिंह व गांववासी उपस्थित थे।
धरने में लोगों को अाश्वासन देते हुए अधिकारी।