पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेंगू, स्वाइन फ्लू की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शेरपुर | प्राथमिक सेहत केंद्र पंजगराइयां की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को डेेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू व कोरोना वायरस संबंधी जागरूक किया। सेहत विभाग के बीईई जसपाल सिंह जटाना और सोनदीप सिंह संधू ने बताया कि विभाग की 6 टीमें गांवों में जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, कोरोना वायरस सबंधी जागरूक कर रही हैं और पानी से भरे बर्तन, कबाड़ में लारवे की चेकिंग की जा रही है। इस मौके पर निर्भय सिंह ने कहा कि ब्लॉक के हर गांव में सप्ताह के हर शुक्रवार को ड्राई डे मनाया जाता है, जिसके तहत हेल्थ वर्कर लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव सबंधी जागरूक करते हैं। इस मौके पर गुलजार खान, हरभजन सिंह, कर्मदीन, निर्भय सिंह, गुरमीत सिंह, हरभगवान दास, राजेश रिखी, दलीप सिंह मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...