- Hindi News
- National
- Barnala News Information Given To Students About Safety In Green Field School
ग्रीन फील्ड स्कूल में विद्यार्थियों को सुरक्षा को लेकर दी जानकारी
बरनाला|ग्रीन फील्ड काॅन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दानगढ़ में विद्यार्थियों को सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई। इसमें अध्यापक अजिदरपाल कौर ने विद्यार्थियों को बताया कि स्कूल वैन व बस में चढ़ते उतरते समय कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर सफर के दौरान कोई परेशानी पेश आती है तो तुरंत कंडक्टर को अवगत करवाया जाए। इसके अलावा विभिन्न सेफ्टी टिप्स के बारे में विद्यार्थियों को बारीकी से जानकारी दी गई। स्कूल के चेयरमैन सुखमिदर सिंह गिल ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर विद्यार्थियों के ज्ञान में बढ़ोतरी करने वाली एक्टीविटी आयोजित करवाई जाती रहती है। इस अवसर पर प्रिंसिपल राजिदर कुमार जेठी, मैनेजर महिदर सिंह, सुखवीर सिंह डीपी, रीना व काजल आदि उपस्थित थे।