पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sherpur News Informed Health Workers About The Prevention Of Coronavirus

सेहत कर्मियों को कोरोनावायरस से बचाव संबंधी जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर शेरपुर मेें एसएमओ डॉ. बलजीत सिंह की अगुआई में समूह फील्ड स्टाफ को कोरोनावायरस के लक्षण, पहचान और बचाव संबंधी ट्रेनिंग दी गई। डॉ. पुलकित जिंदल की अगुआई में हेल्थ इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने फील्ड स्टाफ को जानकारी दी कि यदि कोई भी यात्री विदेश से पंजाब आता है तो उसकी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली जाए। 14 दिनों तक उसकी देखरेख की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी में भी तेज बुखार, खांसी-जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, थकावट आदि लक्षण पाए जाते हैं तो उसे तुरंत नजदीकी सेहत केन्द्र में चेकअप के लिए भेजा जाए। मौके पर डॉ. सीमा, अशोक कुमार, अवतार सिंह, रणधीर सिंह, हरजिंदर सिंह, मालविंदर सिंह, रेशम सिंह आदि उपस्थित थे।

शेरपुर में फील्ड स्टाफ को कोरोनावायरस की जानकारी देता प्रवक्ता।
खबरें और भी हैं...