- Hindi News
- National
- Barnala News Je Bhola Singh Urban And Hakam Singh Appointed As Head Of Rural Circles In Tsu Election
टीएसयू के चुनाव में जेई भोला सिंह शहरी और हाकम सिंह देहाती मंडल के प्रधान नियुक्त
बिजली कर्मचारियों के हितों पर पहरा देने वाली संघर्षशील संगठन टेक्नीकल सर्विसेस यूनियन के शहरी व देहाती दोनों मंडलों का चुनाव सर्कल प्रधान दर्शन सिंह दसौंदा सिंह वाला और बलवंत सिंह बरनाला के नेतृत्व में करवाया गया।
सर्कल सचिव बलवंत सिंह बरनाला ने बताया कि पहले देहाती मंडल की तीन वर्षों की कारगुजारी की रिपोर्ट मंडल सचिव जगदीश सिंह नाईवाला ने पेश की। उन्होंने अब तक उप मंडल से राज्य स्तर तक पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ चले संघर्षों की रिपोर्ट के अलावा सामाजिक जबर के मसलों नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे संघर्ष में डाले योगदान की रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट को विचार करने के बाद सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस मौके पर जेई भोला सिंह को शहरी मंडल बरनाला का प्रधान, फोरमैन गुरजंट सिंह को उप प्रधान, एजेई रुलदू सिंह को सचिव और कुलवीर सिंह औलख को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। देहाती मंडल बरनाला के लिए जेई हाकम सिंह नूर को प्रधान, बलौर सिंह को उप प्रधान, गुरमेल सिंह जोधपुर एसएसए को सचिव, अशोक कुमार एसएसए को सहायक सचिव और बलवंत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर नारायण दत्त, भाग सिंह, रजिंदर सिंह मौजूद थे।
चुनाव प्रक्रिया में टीएसयू के शहरी व देहाती मंडल के प्रतिनिधि।