- Hindi News
- National
- Sunam News Kalash Yatra Organized To Commemorate Shrimadbhavat Maha Purana Week
श्रीमद्भावत महापुराण सप्ताह के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली
स्थानीय प्राचीन श्री राधा कृष्ण शिव मन्दिर ब्रह्मसिरा कमेटी की तरफ से 34वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह स्वामी अच्युतानन्द महाराज की अपार कृपा से श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ करवाया जा रहा है। जिसके उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई। जिसका शहर की विभिन्न जगह पर स्वागत किया गया। अग्रवाल सभा द्वारा प्रधान मनप्रीत बांसल की अगुवाई में स्थानीय अग्रसेन चौक पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके प्रधान मनप्रीत बांसल ने कहा कि सनातन धर्म में श्री मद्द भागवत महापुराण में अपना विशेष महत्व है और हम सभी को अपने ग्रंथों से शिक्षा लेकर अपनी अपनी दिनचर्या में उसका प्रयोग करना चाहिए। इस मौके रवि कमल गोयल, राजिंदर गोयल, हरी देव गोयल, विक्रम गर्ग, हकुमत जिंदल, शाम लाल सिंगला, जतिंदर जैन, विपन कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
अग्रसेन चौक पर कलशयात्रा का स्वागत करते अग्रवाल सभा के सदस्य।