खत्री सभा ने रामनवमी की तैयारियों पर की चर्चा
बरनाला|श्री रामनवमी के अवसर पर श्री रामायण जी के पाठ व संर्कीतन को लेकर खत्री सभा बरनाला द्वारा एक विशेष बैठक की गई। सभा के पंजाब वाइस प्रधान राम कुमार सौभती, जिला प्रधान कुलवंत खत्री व शहरी प्रधान नरेंद्र चोपडा ने कहा कि खत्री सभा द्वारा हर साल श्री रामनवमी उत्सव के उपलक्ष्य में श्री रामायण जी के पाठ आरंभ किए जाते हंै, जिसको संर्कीतन के बाद भोग डाल समपन्न किया जाता है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को मनाई जाने वाली श्री रामनवमी की तैयारियों को लेकर सभा द्वारा विचार विमर्श किया गया व 5 अप्रैल को श्री रामनवमी उत्सव मनाने का फैसला लिया गया। खत्री सभा द्वारा इस उत्सव को शहर की धार्मिक संस्थाओं के साथ एक मंच पर मनाने का विचार किया गया। इस अवसर पर यूथ पंजाब के वाइस प्रधान वरूण वत्ता, यूथ जिला प्रधान संदीप जेठी, शहरी प्रधान सोनू वर्मा,उमेश सोहल, अमित सोहल, राकेश दानिया, सुरेश थापर, रमेश चौपड़ा, सुखदेव लौटावा, राम कुमार सोभती, भोला सोभती, शिव कुमार वत्ता, राजिंदर कुमार सुरिंदर सोहल, गगन सोहल, सुरिंदर वर्मा, तरसेम सौभती, डॉक्टर जीवन उपस्थित थे।