लेबर तालमेल यूनियन ने की बैठक
पंजाब लेबर तालमेल संघर्ष यूनियन की बैठक गुरुद्वारा सचखंड साहिब में हुई। बैठक के दौरान यूनियन के अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई। महासचिव मनजीत सिंह ने कहा कि पंजाब बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन बोर्ड के मुख्य दफ्तर मोहाली के समक्ष दिए गए धरने और प्रधान अवतार सिंह तारी व रणबीर सिंह कालाझाड़ द्वारा श्रमिकों के हकों के लिए हाईकोर्ट में किए गए केस से श्रमिकों के हक मिलने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जिन गरीब लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं, यदि सरकार ने बहाल नहीं किया तो संघर्ष शुरू किया जाएगा।