पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर महिलाओं की ललकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं की नागरिकता शक के घेरे में आएगी : चरणजीत कौर

रोष रैली को संबोघित करते हुए अमनदीप कौर दियोल और जरका जाफरी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किया गया यह कानून गलत है। लोगों को आपस में बांटकर ऐसे कानून लागू किए जा रहे है। मंच की राज्य उपप्रधान चरणजीत कौर बरनाला और मोर्चा की प्रतिनिधी निशा ने कहा कि केंद्र सरकार के इन कानूनों के कारण देश में पहले ही दूसरे दर्जे की जिंदगी बिता रही महिलाओं की नागरिकता शक के घेरे में आएगी। महिलाएं संस्थागत तौर पर विवाह करवाकर एक से दूसरी जगह जाकर रहती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के विभिन्न शहरों के मोहल्लो में बाइकाट कमेटियां बनाकर एनपीआर का बायकाट किया जाएगा।

मालेरकोटला | केंद्र सरकार के सीएए, एनआरसी और एनपीआर कानूनो के विरोध में स्त्री जागृति मंच और संविधान बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मालेरकोटला में रोष रैली निकाली गई। रैली में शामिल हुई सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तिरंगा और काले झंडे ले केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार सुबह सरहंदी गेट पर एकत्रित हुए महिलाएं रोष मार्च करती हुई कमल सिनेमा के पास पहुंची। जहां पर विशाल रोष रैली की गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
खबरें और भी हैं...