तर्कशील सोसायटी पंजाब ने की बैठक
संगरूर|तर्कशील सोसायटी पंजाब के जोन संगरूर और बरनाला की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बरनाला और संगरूर जिले की विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया। हेम राज और जुझार लौंगोवाल ने 8 और 9 अक्टूबर को सोसायटी की राज्य स्तरीय परीक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने सोसायटी सदस्यों को लोगों व समाज को साथ जोड़ने और तर्कशील विचारधारा को फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पटियाला में रोजगार की मांग के लिए संघर्ष कर रहे बेरोजगार अध्यापकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई। इस मौके पर मक्खन भोतना, गुरप्रीत शहणा, चमकौर महिला, बलविंदर मनियाना, बिंदर धनौला मौजूद रहे।